मुंबई : मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट 9 ने मुंबई के बांद्रा इलाके में केले बेचने की आड़ में ठेले पर एमडी ड्रग्स बेचने के आरोप में एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी की पहचान 60 वर्ष के मोहम्मद अली अब्दुल गफ्फार शेख के रूप में हुई है और उसके पास से 35 लाख रुपये कीमत की 153 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई है। इसके बाद मोहम्मद अली अब्दुल के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया, मोहम्मद को कोर्ट में पेश किया गया जहा कोर्ट ने 3 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया। मुंबई पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद अली मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास केले बेचने का धंधा करता था. क्राइम ब्रांच के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि वह केले बेचने वाले के भेष में एमडी ड्रग्स बेच रहा है।
पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि उसे एमडी ड्रग्स किसने मुहैया कराई, वह इस धंधे में कितने समय से शामिल था, क्या उसके कोई साथी था और क्या उसका कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड है। इस मामले में क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली थी, कि मोहम्मद केले बेचने के आड में ड्रग्स की तस्करी करता है, जिसके बाद क्राइम ब्रांच के अधिकारी सिविल ड्रेस में जाल बिछाकर इसपर निगरानी रखने लगे, देर रात मोहम्मद बांद्रा बस डिपो के पास महाराष्ट्रनगर रोड से गुजरते हुए देखा गया, उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।





Users Today : 53
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 439
Users Last 30 days : 916
Users This Month : 400
Users This Year : 9350
Total Users : 70557
Views Today : 62
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 601
Views Last 30 days : 1187
Views This Month : 546
Views This Year : 10583
Total views : 106606
Who's Online : 0


