मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना के बाद यूपी पुलिस ने मुंबई पुलिस को अलर्ट किया है। अलर्ट मिलने के बाद मुंबई पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई और अभिनेत्री के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गत सप्ताह गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने बरेली गोलीकांड की जिम्मेदारी ली थी। सलमान खान और कपिल शर्मा के बाद अब दिशा पाटनी भी अंडरवर्ल्ड के निशाने पर आ गई हैं। बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करनेवाले दोनों शूटरों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। इसके बाद गैंगस्टर रोहित गोदारा ने धमकी दी है कि वह मारे गए शूटरों का बदला लेगा।
बता दें कि गैंगस्टर रोहित गोदारा की खुली धमकी के चलते यूपी पुलिस ने आशंका जताई है कि दिशा पाटनी को मुंबई में भी निशाना बनाया जा सकता है। इसके बाद अभिनेत्री के मुंबई स्थित घर के बाहर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं और लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस फायरिंग का निशाना दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी थे। घटना के तुरंत बाद कुख्यात गोल्डी बराड़ गैंग ने इसकी जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर ली और आरोप लगाया कि पाटनी परिवार ने संत प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य महाराज के खिलाफ टिप्पणी कर अपमान किया है। यूपी में गोलीबारी की घटना के कुछ ही दिनों बाद गाजियाबाद के पास पुलिस मुठभेड़ में फायरिंग करने वाले दोनों शूटर रविंद्र उर्फ कल्लू और अरुण मारे गए।
कई मामलों में वॉन्टेड
दोनों आरोपी रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गैंग के सक्रिय सदस्य थे और कई आपराधिक मामलों में वांटेड थे। एनकाउंटर के बाद गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर धमकी दी और कहा है कि इससे संबंधित लोग अंजाम भुगतने को तैयार रहें। गैंगस्टर ने दावा किया कि मारे गए शूटरों का खून का बदला जरूर लिया जाएगा। गोदारा ने चेतावनी दी कि इस मुठभेड़ में शामिल लोगों को, चाहे वे कितने भी ताकतवर क्यों न हों, बख्शा नहीं जाएगा। गैंगस्टर के इस तरह के थ्रेट से पुलिस की चिंता और बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश और मुंबई पुलिस लगातार एक-दूसरे से संपर्क में हैं और दिशा पाटनी और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर चौकन्नी हो गई हैं।





Users Today : 17
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 361
Users Last 30 days : 923
Users This Month : 289
Users This Year : 9239
Total Users : 70446
Views Today : 27
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 495
Views Last 30 days : 1189
Views This Month : 401
Views This Year : 10438
Total views : 106461
Who's Online : 0


