मुंबई : मध्य मुंबई के धारावी में पुलिस ने एक कथित मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है और उसके पास से 2.40 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि मुंबई अपराध शाखा के स्वापक निरोधक प्रकोष्ठ (एएनसी) ने 47 वर्षीय मंजर दीन मोहम्मद शेख को बुधवार शाम गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना पर एएनसी की घाटकोपर इकाई ने धारावी के रोड पर जाल बिछाया और शेख को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान अधिकारियों को उसके पास से 1.2 किलोग्राम हेरोइन मिली जिसकी कीमत 2.40 करोड़ रुपये है। वह अपने ग्राहकों को बेचने के लिए इस नशीले पदार्थ को ले जा रहा था।





Users Today : 2
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 74
Users Last 30 days : 287
Users This Month : 44
Users This Year : 2826
Total Users : 64033
Views Today : 2
Views Yesterday : 7
Views Last 7 days : 86
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 51
Views This Year : 3366
Total views : 99389
Who's Online : 0


