मुंबईः मुंबई के बांद्रा में एक पोते ने अपनी ही दादी की हत्या कर दी। हत्या के बाद उनका सिर काटकर घर के डाइनिंग टेबल पर रखकर बैठ गया। बाकी शरीर के सारे अंग निकालकर घर में बिखेर दिए। आरोपी नशे का लती है। उसे नशा नहीं मिल रहा था, इसी बात को लेकर वह मानसिक तौर पर परेशान था। पुलिस ने बताया कि क्रिस्टोफिर डायस (25) अपनी दादा रोजी डायस (80) के साथ यहां रह रहा था। उसके माता-पिता इजराइल में काम करते हैं। कुछ दिनों पहले पिता भारत आए थे। वह किसी काम से गोवा गए थे। क्रिस्टोफर अपनी दादी के साथ घर पर रह रहा था। वह नशे का लती थी।
क्रिस्टोफर को उसकी नशे की लत के चलते एक नशामुक्ति केंद्र में भेजा गया था। वहां वह 18 महीने तक रहा। केंद्र का छह लाख रुपये का भुगतान बकाया होने पर उसे घर भेज दिया गया। क्रिस्टोफर दादी के साथ घर पर था। सोमवार की रात को रोजी सो रही थीं, तभी क्रिस्टोफर ने उनका गला काटकर हत्या कर दी। उसे रोजी का गला टाइनिंग टेबल पर रख दिया। उनके बाकी शरीर के अंग निकालकर घर में फेंक दिए।
दादी को मारने के बाद क्रिस्टोफर ने अपने पिता को फोन करके घटना की जानकारी दी। उसके पिता अगली फ्लाइट से मुंबई आए। उन्होंने घर का दरवाजा खोला तो दृश्य देखकर दंग रह गए। उन्होंने देखा कि टाइनिंग टेबल पर कटा सिर रखा था। घर में यहां-वहां खून पड़ा था। फ्लोर पर शरीर के अंग बिखरे पड़े थे। पिता ने जब बेटे से पूछा, तो उसने हंसकर कहा कि उसने दादी को मारा है। पुलिस ने जब उससे पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया तो वह शांत रहा। फिलहाल कोर्ट ने आरोपी को पुलिस हिरासत में जेल भेज दिया है।





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


