Home Crime मुंबई : 20 वर्षीय लड़की के साथ अलग-अलग दिनों में 17 से...

मुंबई : 20 वर्षीय लड़की के साथ अलग-अलग दिनों में 17 से ज़्यादा लोगों ने यौन शोषण; मामला दर्ज

8
0

मुंबई : दक्षिण मुंबई में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दक्षिण मुंबई में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहाँ एक 20 वर्षीय लड़की के साथ अलग-अलग दिनों में 17 से ज़्यादा लोगों ने यौन शोषण किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में कफ परेड पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (2) (i) और 64 (2) (k) (मानसिक बीमारी या शारीरिक विकलांगता से पीड़ित महिला के साथ बलात्कार करना) के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित लड़की द्वारा बताए गए 17 से ज़्यादा संदिग्धों के रक्त के नमूने लिए गए हैं और भ्रूण के साथ डीएनए परीक्षण के लिए भेजे गए हैं।