मुंबई, बलात्कार या हत्या के मामले में आरोपी को पीड़ित या उसके परिवार द्वारा बदले की भावना से सजा दिए जाने की खबरें हमें अक्सर पढ़ने या सुनने को मिलती हैं। कई बार ये बदला इतना जघन्य होता है, जिसके कारण देखने या सुननेवालों की रूह तक कांप जाती है। बदले की भावना से की गई हत्या का एक ऐसा ही मामला इन दिनों सुर्खियों में है। ये मामला सामने आया है पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से। जहां एक महिला ने अपने पति की हत्या का बदला बड़े ही अनोखे अंदाज में लिया। महिला ने पति के हत्यारे को पहले हनी ट्रैप में फंसाया और फिर उसे मौत के घाट उतार दिया।
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से सामने आई बदले के मकसद से की गई इस हत्या की कहानी किसी थ्रिलर फिल्मी की कहानी जैसी ही दिलचस्प है। महिला ने पति की हत्या का बदला लेने के लिए काफी सोच-समझकर साजिश रची। उसने योजनाबद्ध ढंग से बेहद संयम के साथ वारदात को अंजाम दिया। महिला ने अपने पति की हत्या का बदला लेने के लिए हमलावर से शादी की। उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। पाकिस्तान के कबायली इलाके में घटी इस घटना ने पूरे पाकिस्तान को झकझोर कर रख दिया है।
पाकिस्तान के बाजौर जिले में राबिया (काल्पनिक नाम) नामक महिला के पति शौकत (काल्पनिक नाम) की तीन साल पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। हालांकि उस वक्त यह साफ नहीं हो सका था कि शौकत की मौत प्राकृतिक रूप से हुई है या उसकी हत्या की गई। लेकिन राबिया को शक था कि शौकत का कत्ल किया गया था। इसलिए राबिया ने अपने स्तर पर शौकत की मौत के रहस्य की जांच शुरू कर दी। इस प्रयास में उसका शक सही साबित हुआ। उसे पता चला कि शौकत की हत्या ही की गई थी। वह तब बेहद टूट गई जब उसे ये पता चला कि शौकत के करीबी दोस्त गुलिस्तान खान ने ही जहर का इंजेक्शन लगाकर उसे मौत के घाट उतारा था।





Users Today : 16
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 360
Users Last 30 days : 922
Users This Month : 288
Users This Year : 9238
Total Users : 70445
Views Today : 26
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 494
Views Last 30 days : 1188
Views This Month : 400
Views This Year : 10437
Total views : 106460
Who's Online : 0


