Home Crime मुंबई के झोपड़पट्टी में फटे 3 गैस सिलेंडर, इलाके मची अफरा-तफरी

मुंबई के झोपड़पट्टी में फटे 3 गैस सिलेंडर, इलाके मची अफरा-तफरी

4
0

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के सायन स्थित प्रतीक्षा नगर इलाके में मंगलवार, 10 नवंबर की रात आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. यहां एक झोपड़पट्टी में आग लगने के बाद गैस सिलेंडर में लगातार धमाके हुए. धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में दहशत फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया.
तीन सिलेंडरों में धमाके, दमकल की 6 गाड़ियां पहुंचीं

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आग प्रतीक्षा नगर में पुलिस क्वार्टर के पीछे एल-7 इमारत के पास लगी थी. आग की चपेट में आने के बाद एक के बाद एक तीन धमाकों की सूचना मिली. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस घटना में 1 से 2 लोग घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.
आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. वडाला टीटी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने मौके पर जमा भीड़ को हटाया, ताकि राहत और बचाव कार्य में बाधा न आए.
आग लगने की वजह का पता नहीं

फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारण और संपत्ति को हुए नुकसान की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है. शुरुआती रिपोर्टों में सिलेंडर फटने से धमाकों की बात कही गई है. हालांकि, आग कैसे लगी और धमाकों की परिस्थितियां क्या थीं, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी. दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है.