मुंबई: मुंबई उपनगरीय यात्रियों को नए साल में बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए विरार से दहानू के बीच पहली बार 15 डिब्बों वाली लोकल ट्रेन चलाने की योजना बनाई है। यह फैसला इस रूट पर बढ़ रही आबादी को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। ऑपरेटिंग डिपार्टमेंट ने बोर्ड को लेटर भेजा है। लेटर अप्रूव होते ही विरार-दहानू के बीच चलने वाली 12 डिब्बों की लोकल को 15 डिब्बों की लोकल से बदल दिया जाएगा। शुरू में 6 लोकल सर्विस 15 डिब्बों में चलाई जाएंगी। 1 जनवरी 2026 से एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए नया टाइमटेबल लागू होगा, तो वहीं उपनगरीय ट्रेनों के लिए मार्च या अप्रैल से लागू किया जाएगा।
चर्चगेट-विरार के बीच
बढ़ेंगी 12 सर्विसेज नए टाइमटेबल में चर्चगेट और विरार के बीच 10 से 12 सर्विस बढ़ाने की योजना बनाई गई है। मिली जानकारी के अनुसार, जनवरी 2026 तक पश्चिम रेलवे को एक नई एसी रेक मिल सकती है। बता दें कि एक एसी रेक आने से 10 एसी सर्विस बढ़ जाती है।
मेट्रो-3 के यात्रियों का सफ़र होगा सस्ता
मेट्रो यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने पहली बार मेट्रो-3 के यात्रियों के लिए ‘मेट्रो कनेक्ट-3’ ऐप के जरिए डिस्काउंटेड मंथली पास की सुविधा शुरू की है, जिससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों का खर्च कम होगा। नई योजना के तहत 60-ट्रिप पास पर 15% और 45-ट्रिप पास पर 10% की छूट दी जाएगी। यह ऑफर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा, जो रोज ऑफिस या काम पर आने-जाने के लिए मेट्रो पर निर्भर हैं। मेट्रो-3 में रोजाना करीब 1.5 लाख यात्री सफर करते हैं। ऐसे में यह पहल बड़ी संख्या में यात्रियों को आर्थिक राहत देगी और अधिक लोगों को मेट्रो का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। मंथली पास में डिस्काउंट से और भी यात्री मेट्रो-3 का चयन यात्रा के लिए कर सकते हैं।





Users Today : 4
Users Yesterday : 9
Users Last 7 days : 38
Users Last 30 days : 265
Users This Month : 148
Users This Year : 2930
Total Users : 64137
Views Today : 6
Views Yesterday : 15
Views Last 7 days : 81
Views Last 30 days : 362
Views This Month : 224
Views This Year : 3539
Total views : 99562
Who's Online : 0


