मुंबई : टीवी एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस’ की एक्स कंटेस्टेंट हिना खान ने मुंबई के बिगड़ते एयर पॉल्युशन को लेकर चिंता जताई है। इसका असर उनकी हेल्थ पर भी पड़ रहा है। हिना ने कहा कि उन्हें लगातार खांसी आ रही है और सांस लेने में तकलीफ हो रही है। इस वजह से वो बाहर निकलने से परहेज कर रही हैं। हिना खान ने मंगलवार (6 जनवरी) को इंस्टाग्राम स्टोरी पर मुंबई की खराब एयर क्वालिटी को दिखाने वाला एक स्क्रीनशॉट शेयर किया। अपनी परेशानी बताते हुए उन्होंने लिखा, ‘ये क्या हो रहा है? सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है।’ और आगे कहा कि बिगड़ती हवा के कारण उनके लिए घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
‘लगातार आती रहती है खांसी’
वो आगे लिखती हैं, ‘इसकी वजह से मुझे अपनी बाहरी गतिविधियों को कम करना पड़ता है। लगातार खांसी आती रहती है। सुबह के समय तो यह और भी ज्यादा परेशान करती है।’
‘पति पत्नी और पंगा’ शो
हिना खान को अपने पति रॉकी जायसवाल के साथ ‘पति पत्नी और पंगा’ शो में देखा गया था, जो कलर्स चैनल और जियो सिनेमा ऐप पर आया था। इसके बंद होने के बाद ‘लाफ्टर शेफ्स’ का नया सीजन टेलीकास्ट हो रहा है। फिलहाल हिना ने अपने अगले प्रोजेक्ट का ऐलान नहीं किया है। पर वो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपने रील्स शेयर करती रहती हैं।
पिछले साल रॉकी से की थी शादी
हिना की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो लंबे समय से रॉकी जायसवाल के साथ रिलेशनशिप में थीं। 4 जून 2025 को दोनों ने शादी कर ली। उनकी शादी में सिर्फ फैमिली मेंबर्स और दोस्त शामिल हुए थे।





Users Today : 5
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 57
Users Last 30 days : 283
Users This Month : 121
Users This Year : 2903
Total Users : 64110
Views Today : 8
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 86
Views Last 30 days : 382
Views This Month : 162
Views This Year : 3477
Total views : 99500
Who's Online : 0


