मुंबई : महाराष्ट्र में निकाय चुनावों का परिणाम आ चुका है. सबसे अहम बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनावों में बीजेपी और शिवसेना (शिंदे गुट) के गठबंधन को बहुमत मिला है. अब बारी है मुंबई का अगला मेयर चुनने की. जनवरी 2026 के आखिरी हफ्ते में मेयर का चुनाव हो सकता है. जानकारी के मुताबिक, मुंबई मेयर का चुनाव 28 जनवरी को होने की संभावना है.
कैसे शुरू होगी प्रक्रिया
मुंबई का मेयर चुनने की प्रक्रिया शहरी विकास विभाग द्वारा मेयर पद की आरक्षण कैटेगरी तय करने के लिए लॉटरी निकालने से शुरू होती है. यह सामान्य कैटेगरी, महिलाओं या आरक्षित वर्गों के लिए हो सकती है. आरक्षण की घोषणा होने के बाद ही योग्य पार्षद अपना नॉमिनेशन फाइल कर सकते हैं.
मुंबई का मेयर BMC हाउस के अंदर पार्षदों के द्वारा चुना जाता है. इसमें गठबंधन और संख्या अहम भूमिका निभाते हैं. BMC की एक खास मीटिंग में मेयर का चुनाव होता है. यहां चुने हुए सभी पार्षद वोट डालते हैं और जिस उम्मीदवार को सबसे ज़्यादा वोट मिलते हैं उसे मेयर घोषित किया जाता है. डिप्टी मेयर का चुनाव भी इसी प्रक्रिया से होता है.
कानून के अनुसार सबसे बड़ी पार्टी को अपने आप मेयर का पद नहीं मिलता है. वोटिंग के बाद साधारण बहुमत से नतीजा तय होता है. अगर किसी भी पार्टी के पास स्पष्ट बहुमत नहीं है तो गठबंधन और चुनाव के बाद की जोड़-तोड़ महत्वपूर्ण हो जाती है.
बता दें कि मुंबई नगर निगम अधिनियम में मार्च 2023 में हुए संशोधन के बाद अब सदन में 10 नॉमिनेटेड कॉर्पोरेटर हैं. पहले नॉमिनेटेड सदस्यों की संख्या 5 थी. उम्मीद है कि सबसे बड़ी पार्टी होने के कारण उसे नॉमिनेटेड पार्षदों को वोट का सबसे बड़ा हिस्सा मिलेगा. यह वोट भाजपा के वोटों की संख्या बढ़ा सकते हैं.
बता दें कि महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) समेत राज्य के दूसरे नगर निगमों में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति ने शानदार कामयाबी हासिल की है. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के लिए 15 जनवरी को हुए मतदान हुआ था और 16 जनवरी को मतगणना हुई.





Users Today : 8
Users Yesterday : 66
Users Last 7 days : 446
Users Last 30 days : 889
Users This Month : 421
Users This Year : 9371
Total Users : 70578
Views Today : 10
Views Yesterday : 79
Views Last 7 days : 610
Views Last 30 days : 1152
Views This Month : 573
Views This Year : 10610
Total views : 106633
Who's Online : 0


