मुंबई : हाल ही में आई धुरंधर फिल्म में अभिनय करने वाले एक्टर नदीम खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर नौकरानी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़िता ने एक्टर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि नदीम ने शादी का झांसा देकर उसके साथ 10 साल तक दुष्कर्म किया है। नदीम ने धुरंधर फिल्म में डकैत रहमान (अक्षय खन्ना) के रसोइया अखलाक का रोल किया था। जानकारी के अनुसार, मालवणी पुलिस ने नदीम खान को नौकरानी से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। मुंबई के मनोरंजन जगत को झकझोर देने वाली यह घटना मालाड के मालवणी इलाके से सामने आई है। नदीम खान पर घरेलू काम करने वाली महिला के साथ करीब 10 वर्षों तक दुष्कर्म और यौन शोषण करने का गंभीर आरोप है, जिसके चलते पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है।
पीड़िता महिला अभिनेता नदीम खान के घर घरेलू काम करती थी। आरोप है कि नदीम खान ने महिला को शादी का झूठा आश्वासन देकर कई वर्षों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। साल 2015 से आरोपी नदीम खान ने महिला का भरोसा जीतकर बार-बार उसके साथ अत्याचार और दुष्कर्म किया। शुरुआत में महिला डर के कारण शिकायत दर्ज नहीं करा पाई थी, लेकिन जब आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया और मानसिक उत्पीड़न बढ़ने लगा, तब महिला ने पुलिस का रुख किया।
महिला की शिकायत के आधार पर मालवणी पुलिस ने अभिनेता नदीम खान के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मुंबई में इसी तरह कितनी और महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है, इस दिशा में मालवणी पुलिस आगे की जांच कर रही है। बता दें कि धुरंधर फिल्म 2 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन आदित्य धर ने किया है। फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना, और सारा अर्जुन जैसे बड़े कलाकारों ने अभिनय किया है।





Users Today : 3
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 34
Users Last 30 days : 267
Users This Month : 134
Users This Year : 2916
Total Users : 64123
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 78
Views Last 30 days : 356
Views This Month : 201
Views This Year : 3516
Total views : 99539
Who's Online : 1


