Home Maharashtra तीन दिनों तक रहेगा सुहाना मौसम, ठाणे और पालघर में पड़ेगी रिमझिम...

तीन दिनों तक रहेगा सुहाना मौसम, ठाणे और पालघर में पड़ेगी रिमझिम फुहारें

37
0

मुंबई, वैश्विक जलवायु परिवर्तन के कारण मानसून की बदलती स्थितियों को लेकर वैज्ञानिक हैरान हैं। इस बीच नया ब्रॉडकास्ट है कि मुंबई, ठाणे, पालघर सहित राज्य के कई हिस्सों में बारिश का सुहाना मौसम रहेगा। महाविकास आघाड़ी सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं ने मुंबई में नई दिशा दी है, अब मुंबई में बाढ़ की स्थितियां कहीं नहीं हैं। यहां आकर पूरे पर्यावरण का आनंद उठाया जा सकता है।
मुंबई प्रादेशिक मौसम विभाग ने अगले ४ दिनों का पूर्वानुमान लगाया है। कहीं हल्की व मध्यम तो कहीं भारी बारिश का अनुमान है। बुधवार तक मुंबई, ठाणे और पालघर में रिमझिम फुहारों के साथ खुशनुमा मौसम रहेगा। यह मानसून बारिश प्रेमियों के लिए खुशनुमा मौसम लेकर आया है। इसी तरह राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की हरियाली रहेगी। कुछ जिलों में बारिश के निचले स्तर का ‘येलो अलर्ट’ दिया गया है।मुंबई प्रादेशिक मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई, ठाणे, पालघर, जलगांव, नासिक, नगर, सांगली, सोलापुर, संभाजीनगर, जालना, परभणी, बीड़ और धाराशिव में बारिश का खुशनुमा मौसम रहेगा। इसी तरह परभणी, हिंगोली, नांदेड़, लातूर, रत्नागिरी में बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।