Home Crime शख्स को कार से मारी टक्कर, फिर काफी दूर तक घसीटा, देखें...

शख्स को कार से मारी टक्कर, फिर काफी दूर तक घसीटा, देखें वीडियो

61
0

मुंबई : सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल हो जाते है, जिसे देख आप चौंक जाते है। अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो महाराष्ट्र के कल्याण का है। इस वीडियो में एक कार ड्राइवर एक शख्स को टक्‍कर मारते और उसे बोनट पर घसीटते हुए दिखाई दे रहा है।
मिली हुई जानकारी के मुताबिक, यह सब प्रेम-संबंधी विवाद के चलते हुए है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि, बीते गुरुवार को कल्याण (पश्चिम) के आधारवाडी चौक पर दो लोगों के बीच प्रेम-संबंधी विवाद को लेकर बहस हुई। नवी मुंबई के रहवासी प्रवीण चौधरी गुरुवार को अपने दोस्‍त से मिलने आया था। इस दौरान प्रवीण से किसी कारण से नाराज त्रिवेश, भी वहां पहुंच गया।
इसके बाद दोनों में बहस शुरू हो गई। इसके बाद जब प्रवीण वहां से जाने की कोशिश कर रहा था। तभी त्रिवेश उसकी कार के सामने खड़ा हो गया। प्रवीण ने भी कार शुरू कर दी और त्रिवेश को टक्‍कर मारते और उसे बोनट पर घसीटते हुए ले गया। यह पूरा घटना वहां के स्‍थानीय लोगों ने मोबाइल से शूट कर लिया। वहीं, अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रवीण, त्रिवेश को काफी दूर तक घसीटतकर ले गया। इसके बाद त्रिवेश गिर गया और प्रवीण वहां से फरार हो गया।इस घटना को देखते हुए कल्‍याण यातायात विभाग ने प्रवीण के खिलाफ कार्रवाई कर दी है। पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी लेकर मामला दर्ज किया जा रहा है और आरोपी की तलाश की जा रही है।