मुंबई. जेल में बंद गैंगस्टर एजाज लकड़ावाला के खिलाफ शहर के एक होटल व्यवसायी से दो करोड़ रुपये की जबरन वसूली करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि होटल व्यवसायी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को लकड़ावाला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। अधिकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता वकोला का रहने वाला है। उसने आरोप लगाया है कि जून 2013 से 2017 के बीच उसे लकड़ावाला से कई बार धमकी मिली थी और इस दौरान दो करोड़ रुपये की मांग भी की गई थी।
उन्होंने बताया कि आरोपी ने वसूली की मांग पूरी नहीं होने पर शिकायतकर्ता को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। अधिकारी के अनुसार होटल व्यवसायी ने उस समय लकड़ावाला और उसके साथियों के डर से शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। उन्होंने बताया कि जांच के लिए मामला मुंबई अपराध शाखा की वसूली रोधी शाखा (एईसी) को स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्होंने बताया जबरन वसूली के नए मामले की जांच के सिलसिले में अपराध शाखा लकड़ावाला को हिरासत में लेगी। एईसी लकड़ावाला के खिलाफ जबरन वसूली के कई मामलों की जांच कर रही है।





Users Today : 8
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 124
Users Last 30 days : 721
Users This Month : 242
Users This Year : 11263
Total Users : 72470
Views Today : 8
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 145
Views Last 30 days : 872
Views This Month : 305
Views This Year : 12938
Total views : 108961
Who's Online : 0


