पुणे, पिंपरी-चिंचवड इलाके में रविवार को बीजेपी-एनसीपी कार्यकर्ता आमने-सामने भिड़ गए. बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर से ‘मोदी-मोदी’ का नारा दिया जा रहा था तो दूसरी तरफ एनसीपी कार्यकर्ता ‘मोदी चोर है’ कह कर चिल्ला रहे थे. इस बीच एक अनजान शख्स के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्षी नेता देवेंद्र फडणवीस की कार पर चप्पल फेंका गया. रविवार को फडणवीस पिंपरी चिंचवड के दौरे पर थे. इसी दौरान बीजेपी और एनसीपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई और वे एक-दूसरे से भिड़ गए. इस उपद्रव को शांत करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. इसमें एनसीपी की कॉरपोरेटर जख्मी हो गई.
फडणवीस विकास के कामों का उद्घाटन करने के लिए पिंपरी-चिंचवड आए थे. इस वक्त बीजेपी और एनसीपी कार्यकर्ता एक-दूसरे के सामने आ गए. फडणवीस का विरोध करने के लिए एनसीपी कार्यकर्ता जोरदार नारेबाजी करने लगे. इसी बीच देवेंद्र फडणवीस की गाड़ी की ओर एक अनजान शख्स ने चप्पल फेंकी. वो शख्स कौन था, उसके द्वारा चप्पल फेंके जाने की वजह क्या थी, यह पुलिस द्वारा पता लगाया जा रहा है.
फडणवीस ने दी प्रतिक्रिया, चप्पल फेंकने वाले को ‘चिल्लर’ संबोधित किया
यह घटना तब हुई जब फडणवीस अटल बिहारी वाजपेयी गार्डन में एंट्री कर रहे थे. इस पूरी घटना पर जब देवेंद्र फडणवीस से प्रतिक्रिया देने को कहा गया तो उन्होंने कहा कि ये लोग कौन थे, मुझे मालूम नहीं. पालतू चिल्लर लोग होंगे. इन शब्दों में फडणवीस ने चप्पल फेंकने वाले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी.





Users Today : 53
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 396
Users Last 30 days : 885
Users This Month : 343
Users This Year : 9293
Total Users : 70500
Views Today : 65
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 541
Views Last 30 days : 1145
Views This Month : 468
Views This Year : 10505
Total views : 106528
Who's Online : 0


