Home Maharashtra कुर्ला इलाके में एक चॉल में पांच कमरे ढह जाने से तीन...

कुर्ला इलाके में एक चॉल में पांच कमरे ढह जाने से तीन महिलाएं घायल

19
0

मुंबई : मुंबई के कुर्ला इलाके में एक चॉल में पांच कमरे ढह जाने से तीन महिलाएं घायल हो गयीं। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह हादसा करीब दो बजे अंधेरी-कुर्ला मार्ग पर राधा नगर चॉल में हुआ। उन्होंने बताया कि इस हादसे में आफरीन शेख (25), रासिका नादर (35) और एक्सटर नादर (67) घायल हो गयीं और उनका एक अस्पताल में इलाज में चल रहा है।
अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन विभाग, एंबुलेंस और अन्य सहायता एजेंसियों ने उनके लिए बचाव अभियान चलाया।