Home Maharashtra भीषण सड़क हादसा, बस की ट्रैक्टर से टक्कर के बाद खाई में...

भीषण सड़क हादसा, बस की ट्रैक्टर से टक्कर के बाद खाई में गिरी, 5 की मौत, 40 से ज्यादा लोग जख्मी

13
0

मुंबई : मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां श्रद्धालुओं से भरी एक बस डोंबिवली के केसर गांव से पंढरपुर जा रही थी. इसी बीस बस की ट्रैक्टर से टक्कर होने की वजह से खाई में जा गिरी. जिस हादसे में 5 लोगों की मौत हुई और 40 सेज्यादा लोग जख्मी हुए हैं. हादसे के बाद घायलों को MGM अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां पर लोगों का इलाज जारी है.
हादसे की खबर लगते ही मौके पहुंचे नवी मुंबई के डीसीपी विवेक पानसरे ने बताया, “आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर लोग एक निजी बस से पंढरपुर जा रहे थे. बस एक ट्रैक्टर से टकरा गई और खाई में गिर गई. हादसे में 42 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 3 को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि 5 लोगों की मौत हुई. यह