Home Maharashtra मीरा-भायंदर में ‘मिनी क्लस्टर’ को मंजूरी की प्रक्रिया शुरू; पुरानी व खतरनाक...

मीरा-भायंदर में ‘मिनी क्लस्टर’ को मंजूरी की प्रक्रिया शुरू; पुरानी व खतरनाक इमारतों के पुनर्विकास को मिलेगी गति

11
0

भायंदर : मीरा-भायंदर में खतरनाक एकनाथ शिंदे की मंजूरी हेतु भेजने के और 30 वर्ष से अधिक पुरानी इमारतों के पुनर्विकास को गति देने के लिए ‘मिनी क्लस्टर’ नीति को अंतिम रूप दिया जा रहा है। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की पहल पर कम से कम 5 इमारतों के समूह या निश्चित क्षेत्र वाली जमीन को ‘मिनी क्लस्टर’ मान्यता देकर क्लस्टर योजना के सभी लाभदेने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस संशोधित प्रस्ताव को उपमुख्यमंत्री निर्देश नगरविकास विभाग को दिए गए हैं। मंत्रालय में आयोजित बैठक में नगरविकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, मीरा-भायंदर मनपा आयुक्त राधा बिनोद शर्मा तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। सरनाईक ने बताया कि UDCPR के अनुसार ऐसे समूहों को प्रोत्साहन चटाई क्षेत्र दिया जाएगा, जिससे पुनर्विकास प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ेगी।