Home Crime भायंदर : 10% कमीशन का झांसा देकर निवेशकों से करोड़ों रुपये की...

भायंदर : 10% कमीशन का झांसा देकर निवेशकों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी; महिला गिरफ्तार

7
0

भायंदर : निवेश पर अच्छे रिटर्न और 10% कमीशन का झांसा देकर निवेशकों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में मीरारोड (पूर्व) पुलिस स्टेशन क्षेत्र से एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई आर्थिक अपराध शाखा ने की है। गिरफ्तार महिला आरोपी का नाम निशा किशोर खैरे, ऊर्फ निशा अंकुर सवई है। आरोपी महिला अपनी कंपनियों के नाम पर अच्छा रिटर्न और 10% कमीशन देने का वादा करके निवेशकों से करोड़ों रुपए जमा करवाए, लेकिन उन्हें न तो रिटर्न दिया गया और न ही कमीशन, जिससे निवेशकों के साथ धोखाधड़ी हुई। इस धोखाधड़ी की शिकार निवेशक शिल्पा बिल्ला की शिकायत पर काशिगांव पुलिस स्टेशन में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।