Home Maharashtra महाराष्ट्र में सपा को बड़ा झटका, इस सीट से मौजूदा विधायक ने...

महाराष्ट्र में सपा को बड़ा झटका, इस सीट से मौजूदा विधायक ने छोड़ी पार्टी, NCP में होंगे शामिल?

13
0

मुंबई: महाराष्ट्र में सपा को बड़ा झटका लगा है. भिवंडी से मौजूदा सपा विधायक रईस शेख ने इस्तीफा दे दिया है. समाजवादी पार्टी के विधायक रईस शेख ने अंदरूनी खींचतान की राजनीति के चलते पार्टी से इस्तीफा दिया है. मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिनों से चर्चा है की वह अजित पवार की पार्टी एनसीपी में शामिल हो सकते हैं.
भिवंडी की राजनीति में बड़ा मोड़
इस समय जब लोकसभा चुनाव को लेकर सियासत गर्म है तो भिवंडी पूर्व विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक रईस कासम शेख ने पार्टी में अंदरूनी कलह की राजनीति के चलते विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है. रईस शेख ने विधायक पद से अपना इस्तीफा समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी को सौंप दिया है.