Home Maharashtra महाराष्ट्र के कई शहरों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

महाराष्ट्र के कई शहरों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

23
0

मुंबई : मानसून इस समय पूरे देश में सक्रिय है. देश के कुछ हिस्सों में बारिश का असर आम जीवन में भी देखने को मिला है. महाराष्ट्र के कई शहरों में रेड अलर्ट जारी है. दिल्ली में हुई हल्की बारिश की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी महसूस हो रही है. मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के भी कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, जम्मू, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है. ​​​​​​उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, विदर्भ (महाराष्ट्र), छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है.
कोंकण रेलवे मार्ग पर सेवाएं प्रभावित
महाराष्ट्र के रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में रविवार शाम भारी बारिश के बीच भूस्खलन के कारण कोंकण रेलवे मार्ग पर ट्रेन सेवाएं ठप हो गईं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समान विचारधारा वाली राष्ट्रवादी महिला संगठन राष्ट्र सेविका समिति ने 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया है।