Home Crime कोविड के बाद बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने खुद को मारी गोली,...

कोविड के बाद बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने खुद को मारी गोली, घायल

14
0

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे में एक बुजुर्ग ने रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली और गंभीर रूप से घायल हो गए। कहा जा रहा है कि कोविड-19 के बाद से वह स्वास्थ्य संबंधी समस्या से परेशान थे। घटना शनिवार सुबह उल्हासनगर में हुई। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि घटना के वक्त जगदीश चव्हाण (60) घर पर अकेले थे। उनके सीने व पेट में गोली लगी है। पुलिस ने अवैध रूप से रिवॉल्वर रखने के आरोप में चव्हाण के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।