मुंबई, चक्रवाती तूफान गुलाब के कहर ने महाराष्ट्र के किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है. गुलाब तूफान फिलहाल कमज़ोर हो गया है लेकिन यह अब निम्न दाब के क्षेत्र के रूप में बदल गया है. इसका असर महाराष्ट्र में पिछले दो दिनों से मूसलाधार बरसात के रूप में दिखाई दे रहा है. बाढ़ आने की वजह से नदियां, नाले सब भर गए हैं और पानी खेतों, गलियों और गांवों में भर गया है. अत्यधिक बरसात की यह आफ़त ख़ास कर मराठवाडा क्षेत्र के किसानों पर आई है. गांव-गांव में खड़ी फसलें पूरी तरह से तबाह हो गई हैं. इस पूरे संकट का मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जायजा लिया. मुख्यमंत्री ने राज्य के राहत और पुनर्वास विभाग से जिलेवार पस्थितियों का जायजा लिया और किसानों की तत्काल मदद करने का प्रशासन को निर्देश दिया.
बाढ़ और बरसात में अब तक 436 लोगों की गई जान, 22 लाख हेक्टेयर तक की फसल तबाह
राहत और पुनर्वास मंत्री विजय वडेट्टीवार ने यह जानकारी दी कि भारी बरसात से अब तक 436 लोगों की जान गई है और 22 लाख हेक्टेयर तक की फसल तबाह हो गई है. मंत्री ने कहा कि बारिश जैसे ही थमेगी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे नुकसान का जायजा लेने के लिए मराठवाडा का दौरा करेंगे. मुख्यमंत्री ने किसानो से अपील करते हुए कहा कि वे धैर्य ना छोड़ें. वे जल्दी ही उन्हें विपत्ति से बाहर लाएंगे. उद्धव ठाकरे ने कहा, “सरकार के तौर पर मैं किसानों के साथ खड़ा हूं. प्रशासन को मैंने हरसंभव मदद करने का निर्देश दिया है.” मुख्यमंत्री ने इस संबंध में मंगलवार की शाम और बुधवार की सुबह मराठवाडा के जिलों के संरक्षक मंत्रियों से चर्चा की.
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव सीताराम कुंटे और राहत और पुनर्वास के प्रधान सचिव को निर्देश दिया कि वे बचाव कार्य पूरी क्षमता से करें और राज्य की सभी मशीनरियों में आपसी समन्वय रखते हुए काम करें. पिछले 24 घंटे में महाष्ट्र में 26 मिमी बरसात हुई है. मुख्यमंत्री ने राज्य के राजस्व विभाग और कृषि विभाग को आदेश दिया है कि वे नुकसान का पंचनामा तुरंत शुरू करें.
बहुत ज़्यादा बारिश से पैदा हुए बाढ़ के हालात में कई विद्यार्थी सीईटी की प्रवेश परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंच सके. ऐसे में विद्यार्थियों का नुकसान ना हो इसलिए उन्हें परीक्षा में बैठने का फिर से मौका दिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने यह सूचना विद्यार्थियों तक पहुंचाने और नई तारीख का ऐलान होते ही जानकारी देने का निर्देश दिया. इस बीच उच्च शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने 9 और 10 अक्टूबर को फिर से परीक्षा लेने की घोषणा कर दी है.
इस बीच NDRF के जवान और स्थानीय पुलिस की टीम ने उस्मानाबाद, लातूर, औरंगाबाद, यवतमाल से करीब 100 लोगों को बचाया. उस्मानाबाद में 16 लोगों को हेलकॉप्टर से तो 20 लोगोंं को बोट की मदद से बचाया गया. लातूर में 3 लोगों को हेलिकॉप्टर से तो 47 लोगों को बोट की मदद से बचाया गया. यवतमाल और औरंगाबाद से क्रमानुसार 2 और 24 लोगों को बचाया गया है. यह जानकारी मुख्यमंत्री को दी गई. एनडीआरएफ की 1 टीम उस्मानाबाद और 1 टीम लातूर में तैनात होकर हेलिकॉप्टर से इन दो जिलों में बचाव कार्य कर रही है. इस बारे में भी मुख्यमंत्री को सूचना दी गई.





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


