वसई : महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक सिरफिरे आशिक ने अपनी पूर्व प्रेमिका की सरेआम बेरहमी से हत्या कर दी. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह घटना सबके सामने सरेआम हुई और लोग मूकदर्शक बने रहे.
महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई में मंगलवार को सरेआम अपनी पूर्व प्रेमिका की हत्या करने वाला सनकी आशिक रोहित यादव फिलहाल पुलिस की हिरासत में है. पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है. इस बीच पूर्व प्रेमिका की हत्या का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी रोहित बीच सड़क पर उस पर रिंच से लगातार हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है. इस दौरान कुछ लोग उसे ऐसा करने से रोकते भी हैं, लेकिन वह उन्हें धक्का देकर दूर कर देता है और सड़क पर लहूलुहान पड़ी अपनी एक्स गर्लफ्रेंड पर फिर से उसी रिंच से हमला करके बेरहमी से हत्या कर देता है. आरोपी युवक रोहित यादव की एक्स गर्लफ्रेंड का नाम आरती था. देखें वीडियो…





Users Today : 12
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 128
Users Last 30 days : 725
Users This Month : 246
Users This Year : 11267
Total Users : 72474
Views Today : 12
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 149
Views Last 30 days : 876
Views This Month : 309
Views This Year : 12942
Total views : 108965
Who's Online : 0


