मुंबई : मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े नाम और बड़े मुनाफे का लालच देकर की गई एक बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री आकांक्षा अवस्थी, उनके पति विवेक कुमार उर्फ अभिषेक कुमार सिंह चौहान और उनके साथियों पर एक व्यवसायी ने 11.50 करोड़ रुपये ठगने का आरोप लगाया है। इस मामले में सीमा शुल्क निकासी के व्यवसाय से जुड़े हितेश कांतिलाल अजमेरा (52) ने पंतनगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आकांक्षा अवस्थी पर लगा धोखाधड़ी का आरोप
पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने खुद को फिल्म इंडस्ट्री में मजबूत पकड़ और भारी आर्थिक ताकत वाले लोग बताया। अभिनेत्री आकांक्षा अवस्थी ने अंधेरी में फिल्म स्टूडियो और कलाकारों के ट्रेनिंग सेंटर का दावा किया। स्टूडियो के मालिकाना हक, शोहरत और 200 करोड़ रुपये के ब्याज-मुक्त लोन का लालच देकर उनसे निवेश कराया गया। शिकायत के अनुसार, अभिनेत्री के पति विवेक कुमार ने बिहार के बेतिया इलाके में एक गोदाम में 300 करोड़ रुपये नकद होने की झूठी कहानी सुनाई।
पति संग एक्ट्रेस ने 11.50 करोड़ रुपये का किया घपला
उन्होंने कहा कि कानूनी अड़चनों के कारण पैसा फंसा है और उसे छुड़ाने के लिए निवेश चाहिए। बदले में चार दिन में 200 करोड़ रुपये बिना ब्याज लौटाने का वादा किया गया। इस भरोसे को पुख्ता करने के लिए अभिनेत्री ने खुद पीड़ित को आश्वासन दिया। मार्च से जुलाई 2024 के बीच पीड़ित के 11.50 करोड़ रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कराए गए। भरोसा दिलाने के लिए पीड़ित को पटना ले जाया गया और कथित गोदाम से जुड़े दस्तावेज दिखाए गए। बेतिया ले जाने की योजना भी बनाई गई।





Users Today : 52
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 395
Users Last 30 days : 884
Users This Month : 342
Users This Year : 9292
Total Users : 70499
Views Today : 64
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 540
Views Last 30 days : 1144
Views This Month : 467
Views This Year : 10504
Total views : 106527
Who's Online : 0


