मुंबई : मुंबई से अपने रिश्तेदारों के साथ हिमाचल के मनाली घूमने आई एक महिला पर्यटक की अचानक मृत्यु हो गई। ऐसा प्रतीत होता है कि उनसकी मृत्यु ठंड लगने की वजह से हुई। मृतका की पहचान 38 वर्षीय प्रियंका विश्नु दुखांडे के रूप में हुई है। प्रियंका मुंबई के कलाचौकी की रहने वाली थी। बता दें कि मनाली में बर्फबारी की वजह से हाल के दिनों मेंतापमान शून्य से नीचे चला गया है। पुलिस के अनुसार, प्रियंका ने मंगलवार सुबह अपनी आंटी के साथ मनाली से 15 किलोमीटर दूर स्थित खूबसूरत सोलंग वैली की यात्रा की थी।
प्रियंका को अचानक होने लगी कंपकंपी
पुलिस ने आगे बताया कि लौटते समय प्रियंका को अचानक अत्यधिक कंपकंपी होने लगी और उनकी स्थिति तेजी से बिगड़ने लगी। उनकी आंटी उन्हे मनाली के एक अस्पताल में ले गईं, जहां डॉक्टरों ने प्रियंका को मृत घोषित कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने इस मामले में किसी भी प्रकार की दोषारोपण की संभावना को खारिज कर दिया। पुलिस ने मामले में किसी भी प्रकार की साजिश या आपराधिक गतिविधि से इनकार किया है और प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण अत्यधिक ठंड को माना जा रहा है।
मौमस विभाग ने जारी किया है अलर्ट
वहीं कुल्लू जिले के पन्हाला गांव के पास गुरुवार सुबह एक भूस्खलन की घटना से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। अधिकारियों के अनुसार सर्दियों में भूस्खलन की घटनाएं कम होती हैं, लेकिन हाल ही में हुई भारी बारिश इसके लिए जिम्मेदार हो सकती है। इस बीच, डीआरडीओ की डिफेंस जियोइन्फॉर्मेटिक्स रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट ने चंबा, लाहौल-स्पीति, कुल्लू और किन्नौर जिलों में 3,200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों के लिए लेवल-2 येलो अलर्ट जारी किया है। हाल ही में अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के पास हिमस्खलन की घटना भी सामने आई थी।





Users Today : 5
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 57
Users Last 30 days : 283
Users This Month : 121
Users This Year : 2903
Total Users : 64110
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 87
Views Last 30 days : 383
Views This Month : 163
Views This Year : 3478
Total views : 99501
Who's Online : 0


