मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में इंफ्रास्ट्रक्चर के काम तेजी से पूरे रहे हैं। मुंबई सेंट्रल में बन रहे बेलासिस फ्लाईओवर की सौगात मुंबईकर को जल्द ही मिल जाएगी। बीएमसी ने इस फ्लाईओवर के निर्माण को पूरा कर लिया है। मेयर चुनाव होते ही इस फ्लाईओवर से वाहन फर्राटा भरने लगेंगे। दक्षिण मुंबई में जहांगीर बोमन बेहरम रोड (पूर्व में बेलासिस रोड) पर बेलासिस ब्रिज मुंबई सेंट्रल, नागपाड़ा और ताडदेव के पूर्व – पश्चिम से जोड़ने वाले क्षेत्रों को एक महत्वपूर्ण लिंक है।बीएमसी को अब सिर्फ ट्रैफिक पुलिस ने एनओसी मिलनी बाकी रह गई है। बीएमसी ने इस फ्लाईओवर पर साउंड बैरियर भी लगा दिए हैं। 15 फरवरी तक इस फ्लाईओवर के खुल जाने की उम्मीद है। पुराना बेलासिस ब्रिज 1893 में बनाया गया था। यह ब्रिज कुल 333 मीटर लंबा है।
चार महीने पहले बना फ्लाईओवर
बीएमसी में अतिरिक्त नगर निगम आयुक्त (प्रोजेक्ट) अभिजीत बांगर ने इस पुल परियोजना स्थल का व्यक्तिगत दौरा कर निरीक्षण किया। तडदेव-नागपाड़ा और मुंबई सेंट्रल स्टेशनों को जोड़ने वाले बेलासिस फ्लाईओवर का अंतिम कार्य मात्र 15 महीने में पूरा हुआ है। इस ब्रिज के काम को पूरा करने की डेडलाइन अप्रैल, 2026 तय की गई थी। ऐसे चार महीने पहले ही इस ब्रिज को बना लिया गया। मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन के पास स्थित यह बेलासिस फ्लाईओवर ब्रिटिश-युग के पुल की जगह लेगा। पुराने पुल को असुरक्षित घोषित कर दिया गया था। BMC ने पुल के पुनर्निर्माण का काम 1 अक्टूबर, 2024 को शुरू किया था।
सिर्फ NOC ही रह गई बाकी
बीएमसी को ब्रिज डिपार्टमेंट, रेलवे अथॉरिटी, संबंधित वार्ड ऑफिस और ट्रैफिक पुलिस के बीच लगातार कोऑर्डिनेशन के साथ काम करना पड़ा। बेलासिस पुल के पुनर्निर्माण के कारण दो सालों से प्रभावित पूर्व-पश्चिम परिवहन सुविधा बहाल करने के लिए तैयार है। बेलासीस पुल लागू होने के बाद जहांगीर बोमन बेहरम रोड, दादासाहेब भडकमकर रोड (ग्रेंट रोड), खासकर पठ्ठे बापूराव रोड और महालक्ष्मी स्तनाक पुल पर यातायात जाम कम होगा। बीएमसी के अनुसार फिनिशिंग का काम 6 जनवरी, 2026 को पूरा हो गया था। पुल को लोड टेस्ट क्लीयरेंस के साथ-साथ स्ट्रक्चरल स्टेबिलिटी और सेफ्टी सर्टिफिकेट भी मिल गए हैं। रेलवे विभाग के बाद ट्रैफिक पुलिस के ग्रीन सिग्नल के बाद इस पुल को खोल दिया जाएगा।





Users Today : 2
Users Yesterday : 5
Users Last 7 days : 54
Users Last 30 days : 278
Users This Month : 123
Users This Year : 2905
Total Users : 64112
Views Today : 4
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 82
Views Last 30 days : 373
Views This Month : 167
Views This Year : 3482
Total views : 99505
Who's Online : 0


