Home Crime ‘हॉलमार्क’ चिह्न के साथ नकली आभूषण गिरवी रखने के मामले में दो...

‘हॉलमार्क’ चिह्न के साथ नकली आभूषण गिरवी रखने के मामले में दो गिरफ्तार

35
0

ठाणे, महाराष्ट्र के ठाणे में नकली आभूषणों को गिरवी रखने वाले कथित गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर मुंब्रा निवासी शाहिद सादिक शेख (44) और किशोर उमला चौहान (25) को गिरफ्तार किया गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि ये नकली आभूषणों पर ‘हॉलमार्क’ का चिह्न लगाने में कैसे सफल हुए। यह चिह्न सोने की शुद्धता को प्रमाणित करता है।