मुंबई : जहाँ एल तरफ ड्रग्स मामले में आर्यन खान को फिलहाल बेल दे दी गई है। वहीं अब कई दिनों बाद उनकी जेल से रिहाई होने पर अब वे अपने परिवार संग अच्छा समय व्यतीत कर रहे हैं। लेकिन इधर NCB डायरेक्टर समीर वानखेड़े की मुसीबत अभी भी जारी है। वैसे भी उनके खिलाफ लगातार कई तरह के अनेकों आरोप लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही अब महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने भी सोशल मीडिया पर वानखेड़े के खिलाफ एक अलग महाभारत छेड़ रखी है और हर दिन उनसे (वानखेड़े) तीखे सवाल पूछ रहे हैं। कभी उनकी शादी को लेकर बवाल है तो कभी उनके धर्म पर भी सवाल उठ रहे हैं।
ऐसे में नवाब मालिक ने ये भा कहा कि, जब मैंने (समीर वानखेड़े के खिलाफ आरोप) शुरू किया, तो मेरे जानने वालों ने ही मुझे रुकने के लिए कहा। इसके साथ ही बॉलीवुड बादशाह शाहरुख़ खान और अपने बेटे को लेकर उन्होंने कहा कि, शाहरुख खान को ये बताया जा रहा है कि उनका बेटा फंस गया है क्योंकि वह (शाहरुख खान) स्पष्ट बोलते हैं। मेरे वकील बेटे का भी अन्य वकीलों द्वारा ब्रेनवॉश किया जा रहा था। वह खुद मुझे रुकने के लिए कहता था।
वहीं नवाब मलिक ने इसके पहले सोशल मीडिया पर यास्मीन वानखेड़े के पति की एक फोटो भी शेयर कर दी है। उन्होंने उस फोटो को शेयर करते हुए नवाब मलिक ने सवाल पूछा है कि, फोटो में दिख रहा ये शख्स कौन है? इसका समीर वानखेड़े और दाऊद वानखेड़े से क्या रिश्ता है? अगर पता चले तो हमें भी जरुर बता दिया जाए। गौरतलब है कि इससे पहले भी नवाब मलिक ने कई ऐसी ही तस्वीरें और कुछ दस्तावेज सोशल मीडिया पर साझा किए हैं।





Users Today : 0
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 72
Users Last 30 days : 285
Users This Month : 42
Users This Year : 2824
Total Users : 64031
Views Today :
Views Yesterday : 7
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 384
Views This Month : 49
Views This Year : 3364
Total views : 99387
Who's Online : 0


