मुंबई: बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) ने शुक्रवार को मुंबई में अपनी कई बस सेवाओं में अहम बदलावों की घोषणा की है। ये बदलाव 1 मार्च 2026 से लागू होंगे। इनमें कुछ रूटों का डायवर्जन, कुछ का शॉर्ट टर्मिनेशन और कई रूटों को एसी बस सेवा में बदलना शामिल है । बेस्ट के अनुसार, इन बदलावों का उद्देश्य संचालन क्षमता बढ़ाना, भीड़भाड़ कम करना और यात्रियों को बेहतर व समयबद्ध सेवा देना है।
रूट में बदलाव का ब्यौरा
रूट A-1 में बदलाव
सीएसएमटी से सांताक्रूज़ डिपो के बीच चलने वाली A-1 बस अब बांद्रा रिक्लेमेशन बस स्टेशन और बांद्रा बस स्टेशन (पश्चिम) से नहीं जाएगी। यह सेवा अब महिम कोलीवाड़ा से बांद्रा सिनेमा तक सीधे स्वामी विवेकानंद रोड से चलेगी।
रूट A-6 का आखिरी स्टॉप बदला
बैकबे डिपो से टाटा पावर स्टेशन तक चलने वाली A-6 बस अब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक से बैकबे डिपो तक नहीं जाएगी। यह सेवा अब कोलाबा डिपो / इलेक्ट्रिक हाउस पर समाप्त होगी।
रूट A-22 की शुरुआत में बदलाव
विजय वल्लभ चौक से माजस डिपो तक चलने वाली A-22 बस अब जिजामाता उद्यान से शुरू होगी और माजस डिपो तक ही चलेगी।
रूट 69 छोटा किया गया
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक (म्यूज़ियम) से वडाला डिपो तक चलने वाली रूट 69 अब केवल प्रभोधनकर ठाकरे उद्यान (सिवडी) तक ही चलेगी।
रूट A-101 का विस्तार
वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से सीएसएमटी तक चलने वाली A-101 बस को अब महात्मा फुले मंडई तक बढ़ाया गया है।
रूट 411 का डायवर्जन
वडाला डिपो से संघर्ष नगर (चांदिवली) जाने वाली रूट 411 अब संत कबीर (60 फीट) रोड की बजाय 90 फीट रोड और संत रोहिदास मार्ग से चलेगी।
रूट A-415 में बदलाव
अगारकर चौक (अंधेरी पूर्व) से seepz गांव तक चलने वाली A-415 बस अब SEEPZ बस स्टेशन पर ही समाप्त होगी।
एसी बस सेवाओं में बदले गए रूट
बेस्ट ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई रूटों को एसी सेवा में बदलने का भी फैसला किया है:
A-103: आर.सी. चर्च – कमला नेहरू उद्यान
A-224: शास्त्री नगर – बोरीवली बस स्टेशन (पश्चिम)
A-235: अंधेरी स्टेशन (पश्चिम) वाया मिल्लत नगर
A-248: अंधेरी स्टेशन (पश्चिम) – रमेश नगर
A-254: अंधेरी स्टेशन (पश्चिम) – वीरा देसाई रोड (एक्सटेंडेड)
A-361: महुल गांव – कुर्ला बस स्टेशन (पूर्व)
A-492: माजस डिपो – भूमि एकर्स (ठाणे)





Users Today : 4
Users Yesterday : 5
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 280
Users This Month : 125
Users This Year : 2907
Total Users : 64114
Views Today : 7
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 85
Views Last 30 days : 376
Views This Month : 170
Views This Year : 3485
Total views : 99508
Who's Online : 0


