मुंबई : महाराष्ट्र के मुंबई में मौसम के तेवर ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। मार्च की शुरुआत में ही इतनी गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार, 2023 के बाद यह सबसे अधिक तापमान है। इससे पहले 14 मार्च, 2023 को 39.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।
मौसम विभाग की वैज्ञानिक डॉ. सुषमा नायर ने बताया कि पिछले दो दिनों से अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज हो रहा था, जिसके चलते शहर में हीट वेव की घोषणा की गई है।
गुजरात के एंटि साइक्लॉन ने बढ़ाई गर्मी
मौसम विभाग ने बताया कि तापमान में बढ़ोतरी की मुख्य वजह गुजरात के ऊपर बना ऐंटि साइक्लॉन है। इसके कारण पूर्व दिशा से सूखी और गर्म हवाएं मुंबई की ओर आ रही थीं। वहीं समुद्र से आने वाली ठंडी हवाएं समय पर सक्रिय नहीं हो पाईं, जिससे तापमान में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली।
मुंबई में आज 6 मार्च का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार 6 मार्च को मुंबई का अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हालांकि शनिवार 7 मार्च को मुंबई के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
मुंबई वालों को गर्मी से फिलहाल राहत नहीं
गर्म हवाओं से तत्काल राहत मिलने की संभावना कम है। मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए शुक्रवार 6 मार्च को गर्म और उमस भरी गर्मी की चेतावनी जारी की है। हालांकि वीकेंड पर गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है लेकिन मौसम पूर्वानुमान मॉडल संकेत देते हैं कि 11 मार्च के आसपास दिन के तापमान में एक बार फिर तेजी से वृद्धि होगी।





Users Today : 16
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 402
Users Last 30 days : 879
Users This Month : 363
Users This Year : 9313
Total Users : 70520
Views Today : 19
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 558
Views Last 30 days : 1144
Views This Month : 503
Views This Year : 10540
Total views : 106563
Who's Online : 5


