मुंबई : सारनाथ के बलुआ रोड के जीवन विकास नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की संदिग्ध कारणों से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान हेमंत सिंह (40) के रूप में हुई है, जो मूलरूप से फूलपुर के निवासी थे। बड़े भाई सुनील सिंह ने बताया कि हेमंत को शराब की लत से छुड़ाने के लिए 14 अप्रैल को नशामुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। भर्ती के महज दो दिन बाद ही परिजनों को सूचना मिली कि हेमंत की तबीयत अचानक खराब हो गई है।
सुनील सिंह के अनुसार, तबीयत खराब होने की सूचना के तीन घंटे के भीतर ही मौत की खबर मिली। परिवार के अन्य सदस्य मुंबई से रवाना हो गए। 2016 में मुंबई में एक हादसे में उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। हेमंत अपनी 12 वर्षीय बेटी को लेकर 18 महीने पहले वाराणसी लौट आए थे। गांव में रहकर ऑटो चलाकर अपना जीवन यापन कर रहे थे, लेकिन इसी दौरान उन्हें शराब की लत लग गई।
नशामुक्ति केंद्र के कर्मचारी कौशल सिंह का कहना है कि भर्ती होने के अगले दिन हेमंत ने नाश्ता किया और सो गए। इसके बाद अचानक उनकी हालत बिगड़ने लगी। उपचार के लिए सारनाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी सारनाथ, पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम दो डॉक्टरों की टीम की ओर से वीडियोग्राफी के साथ कराया गया है। रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दो जनवरी को सारनाथ थाना क्षेत्र में हो चुकी है मौत
थाना क्षेत्र के परशुरामपुर बुद्धा सिटी कॉलोनी में जन सुधार नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती आदित्य गोस्वामी (27) की मौत हो गई थी, परिजनों का आरोप था कि उसकी पिटाई से मौत हो गई। आदित्य के चेहरे, आंख, हाथ, पैर, पेट, पीठ पर चोट के 20 निशान मिले थे। मां प्रतिभा की तहरीर के आधार सारनाथ थाने की पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र के संचालक और कर्मचारी समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घटना के सात दिन पहले आदित्य को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने आरोपी केंद्र के संचालक युवराज सिंह, कर्मचारी जितेंद्र गुप्ता और कुमार सौरभ को गिरफ्तार किया था।





Users Today : 44
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 387
Users Last 30 days : 876
Users This Month : 334
Users This Year : 9284
Total Users : 70491
Views Today : 55
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 531
Views Last 30 days : 1135
Views This Month : 458
Views This Year : 10495
Total views : 106518
Who's Online : 1


