वसई : पालघर जिले के वसई-विरार में स्मार्ट मीटर के विरोध में वसई पूर्व स्थित महावितरण कार्यालय के बाहर सर्वपक्षीय दलों की ओर से मोर्चा निकालकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों की भीड़ से महावितरण कार्यालय पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। इस दौरान करीब 300 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया गया था।मोर्चे में बहुजन विकास आघाड़ी, शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट, कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, आरपीआई, मनसे, लाल बावटा समेत विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।
महावितरण के अधीक्षक अभियंता माणिकलाल राठौड़ ने प्रदर्शनकारियों से निवेदन स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि प्राप्त निवेदन को आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को भेजा जाएगा। वसई-विरार मनपा के महापौर अजीव पाटील ने कहा कि पहले यह मोर्चा मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय महामार्ग जाम करने के लिए प्रस्तावित था। लेकिन गणेशोत्सव, सावन माह और जैन समाज के त्योहारों को देखते हुए इसे महावितरण कार्यालय तक सीमित रखा गया। उन्होंने चेतावनी दी कि बढ़ते बिजली बिल और नागरिकों की समस्याओं को देखते हुए यदि स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर नहीं लगाए गए तो अगला आंदोलन राष्ट्रीय महामार्ग पर किया जाएगा। मोर्चे में पूर्व सांसद बलिराम जाधव, पूर्व विधायक क्षितिज ठाकुर, पूर्व महापौर नारायण मानकर, उपमहापौर मार्शल लोपेज, ओनिल अल्मेड़ा सहित नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।





Users Today : 31
Users Yesterday : 47
Users Last 7 days : 328
Users Last 30 days : 947
Users This Month : 509
Users This Year : 9459
Total Users : 70666
Views Today : 37
Views Yesterday : 58
Views Last 7 days : 441
Views Last 30 days : 1224
Views This Month : 679
Views This Year : 10716
Total views : 106739
Who's Online : 0


