Home Crime पालघर में महिला का शव पत्थक से बंधा मिला

पालघर में महिला का शव पत्थक से बंधा मिला

17
0

पालघर : महाराष्ट्र के पालघर में एक 28 वर्षीय महिला का शव एक बड़े पत्थर से बंधा हुआ मिला। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला का हाथ और पैर एक बड़े से पत्थर से बंधा हुआ था। महिला का शव सोमवार को सावरे गांव में मिला। महिला की दो साल की बच्ची भी लापता है। पुलिस ने उसे ढूंढने के लिए तलाशी अभियान चलाया। दोपहर को राह चलते लोगों ने महिला का शव देखा, उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान सुस्मिता दावरे के तौर पर की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।