Home Maharashtra लड़की बहिन योजना के लिए नामांकन की तिथि बढ़ाई गई

लड़की बहिन योजना के लिए नामांकन की तिथि बढ़ाई गई

14
0

मुंबई : महाराष्ट्र सरकार ने लड़की बहिन योजना के तहत नामांकन की समय सीमा 30 सितंबर तक बढ़ा दी है। इस योजना के तहत वंचित महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये का भत्ता दिया जाता है। राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत नामांकन की समय सीमा शुरू में 31 जुलाई तक थी, जिसे संभावित लाभार्थियों की ओर से बड़ी संख्या में आवेदन आने के कारण 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया था। वहीं योजना को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया को देखते हुए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई है।