सिंधुदुर्ग : महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में पुलिस ने राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति ढहने के मामले में ठेकेदार जयदीप आप्टे के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। बता दें कि ठाणे के रहने वाले मूर्तिकार आप्टे ने मूर्ति बनाने का ठेका दिया था। किसी व्यक्ति को देश से भागने से रोकने के लिए हवाई अड्डों और अन्य सभी निकास बिंदुओं पर एलओसी जारी किया जाता है। पीएम मोदी की तरफ से तटीय किले पर इसका उद्घाटन करने के नौ महीने से भी कम समय बाद 26 अगस्त को मूर्ति ढहने के बाद, मालवन पुलिस ने आप्टे और संरचनात्मक सलाहकार चेतन पाटिल के खिलाफ लापरवाही और अन्य अपराधों के लिए मामला दर्ज किया। मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाटिल को कोल्हापुर से गिरफ्तार किया गया, जबकि आप्टे की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि मालवन पुलिस ने अब उसके लिए एलओसी जारी कर दिया है। मराठा राज्य के प्रतिष्ठित संस्थापक की प्रतिमा के ढहने से महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक विवाद पैदा हो गया है।





Users Today : 0
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 84
Users Last 30 days : 285
Users This Month : 36
Users This Year : 2818
Total Users : 64025
Views Today :
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 97
Views Last 30 days : 383
Views This Month : 42
Views This Year : 3357
Total views : 99380
Who's Online : 0


