पुणे : अपराध को कम करने के लिए शस्त्रों के खिलाफ पुणे पुलिस ने अभियान चलाया हुआ है। जिसमें कोयता भी शामिल है। जो आसानी से मिल जाया करता है और इसे आसानी से अपराध के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसे देखते हुए पुणे पुलिस ने इसकी जब्ती का अभियान चलाया था। जिसके बाद शहर में कोयता दिखना बंद हो गया था। पर आमांढर देवी मेला से कोयता खरीदी कर उसे विक्री के लिए पुणे लाने पर एक बदमाश को खडक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 8 कोयते पुलिस ने जब्त किए हैं।
इस मामले में पुलिस ने सोहेल यासीन शेख (27, भवानी पेठ) को गिरफ्तार किया है। सोहेल शेख पर समर्थ पुलिस थाने में कई आरोप दर्ज है। उसपर 2017 में हत्या का प्रयास का का मामला द र्ज है। खडक पुलिस का दस्ता विशेष मुहिम चलाने की तैयारी कर रहा था तभी पुलिस अमलदार संदीप तलेकर व हिम्मत होलकर को जानकारी मिली कि सोहेल कोयते की विक्री के लिए जूना मोटर स्टैंड चौक पर आनेवाला है। उसके अनुसार वरिष्ठ निरीक्षक श्रीहरी बहिरट के मार्गदर्शन में दस्ते के राहुल खंडाले व सहयोगियों ने जाल बिछाया व उसे पकड़ लिया। उसकी जांच में 8 कोयते मिले। पूछताछ में उसने बताया कि मांढरदेवी मेला में जाने के बाद वहां से उसने ये कोयते लाए। जिसके अनुसार पुलिस ने कार्रवाई की। यह कार्रवाई सहायक आयुक्त सतीश गोवेकर के मार्गदर्शन में वरिष्ठ निरीक्षक श्रीहरी बहिरट, दस्ते के पुलिस उपनिरीक्षक राहुल खंडाले, अतुल बनकर, संदीप पाटिल ने की।





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 1


