मुंबई : वैश्विक कोरोना महामारी से देश में सर्वाधिक प्रभावित रही मुंबई में क्रिसमस और न्यू ईयर के सेलिब्रेशन धूम शुरू होने वाली है। इसको लेकर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) प्रसाशन ने कसरत शुरू कर दी है। मुंबई में फिर से कोरोना वायरस कहर न बरपाए। इसलिए बीएमसी गणेशोत्सव व दीपावली की तरह क्रिसमस व न्यू ईयर के लिए नई गाइडलाइन जारी करेगी।
बीएमसी आयुक्त आईएस चहल ने शुक्रवार को कहा कि क्रिसमस और न्यू ईयर को लेकर एक गाइडलाइन तैयार की जा रही है। कोरोना संकट में नियम का पालन हो, इसके लिए अलग से रणनीति बन रही है। इसी गाइडलाइन के तहत मुंबई में क्रिसमस और न्यू ईयर मनाया जा सकेगा। नियम का उल्लंघन करनेवाले दंड के भागीदार होंगे। कोरोना से बचाव के लिए क्या-क्या सावधानी बरतनी है। क्रिसमस व न्यू ईयर की पार्टी कितने बज तक और कितने लोगों के साथ मनाई जाएगी। नई गाईडलाईन में इसका जिक्र होगा।
सार्वजनिक स्थानों पर ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने से कोरोना संक्रमण का खतरा हो सकता है। इसलिए बीएमसी आयुक्त चहल ने मुंबई में नाइट कर्फ्यू लगाने के लिए राज्य सरकार के पास पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि 20 दिसंबर के बाद राज्य सरकार इस पर कोई फैसला ले सकती है। मुंबई में 25 दिसंबर को क्रिसमस व 31 दिसंबर को न्यू ईयर सेलिब्रेशन होता है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग खरीददारी करते हैं और देर रात तक पार्टी करते हैं। कोरोना काल में इस बार प्रशासन के लिए यह सबसे चुनौतीपूर्ण सप्ताह है।
बीएमसी सूत्रों ने बताया कि इस साल लोग गेटवे ऑफ इंडिया, बैंड स्टैंड, मरीन ड्राइव या जुहू और गिरगांव चौपाटी पर न्यू ईयर का जशन नहीं मना पाएंगे। मुंबई में कुछ गिने-चुने यही वह स्थान हैं जहां न्यू ईयर का जश्न मनाने के लिए लोग हजारों की संख्या में इकट्ठा होते हैं। रात भर जागते हैं और नए साल की आगवानी का जश्न मनाते हैं।





Users Today : 52
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 438
Users Last 30 days : 915
Users This Month : 399
Users This Year : 9349
Total Users : 70556
Views Today : 61
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 600
Views Last 30 days : 1186
Views This Month : 545
Views This Year : 10582
Total views : 106605
Who's Online : 0


