ठाणे : ठाणे महानगर पालिका में कोरोना टेस्ट में उपयोगी रैपिड ऐंटिजन टेस्ट किट में घोटाला होने के आरोप लगने लगे हैं। शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मनसे के ठाणे पालघर जिलाध्यक्ष अविनाश जाधव ने एक वीडियो को प्रस्तुत किया और उसी आधार पर किट घोटाले का आरोप लगाया। विडियो में दो महिलाएं पैकेट में रखे किट को निकाल कर अलग कर रही हैं। मनसे के जिलाध्यक्ष जाधव का दावा है कि मनपा कोरोना टेस्ट के नाम पर अधिक संख्या में रैपिट ऐंटिजन किट की खरीद कर रही है। बचे हुए किट को प्रतिदिन अलग कर देने के बाद उसे कचरे में फेंका जा रहा है। जाधव ने मनपा के एक अधिकारी का नाम उजागर करते हुए आरोप लगाया कि उसी के निर्देश पर यह सब खेल शुरू है। इस मामले की गहराई से जांच कर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
इस संदर्भ में पूछे जाने पर मनपा के पीआरओ डीएमसी संदीप मालवी ने मनसे के सभी आरोपों को गलत बताया। मालवी का कहना है कि शहर में प्रतिदिन साढ़े 5 हजार से अधिक कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। इसमें बड़े पैमाने पर किट का उपयोग हो रहा है। किट की कमी होने पर उसे मंगाना पड़ता है। इसलिए किट को फेंकने की बात एकदम झूठ है। मालवी के मुताबिक विडियो में महिलाएं किट को अलग कर रही हैं, लेकिन उससे यह स्पष्ट नहीं होता है कि उसे फेंका जाना है। विडियो की जांच की जा रही है, लेकिन अभी तक पता नहीं चला है कि यह विडियो कहां का है? और उसमें क्या गलत और क्या सही है।





Users Today : 46
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 432
Users Last 30 days : 909
Users This Month : 393
Users This Year : 9343
Total Users : 70550
Views Today : 55
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 594
Views Last 30 days : 1180
Views This Month : 539
Views This Year : 10576
Total views : 106599
Who's Online : 0


