Home Crime बर्थ-डे पार्टी के लिए लगाए बिजली के तार ने ली महिला की...

बर्थ-डे पार्टी के लिए लगाए बिजली के तार ने ली महिला की जान

12
0

ठाणे: शास्त्रीनगर इलाके में जन्मदिन समारोह के दौरान बिजली की लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं. सड़क पर आयोजित बर्थ-डे पार्टी के लिए स्टेज और लाइटिंग की व्यवस्था की गई थी. आरोप है कि बिजली की जरूरत पूरी करने के लिए स्ट्रीट लाइट के खंभे से बिना अनुमति तार जोड़कर कर अवैध कनेक्शन लिया गया था. इसी बिजली के तार की चपेट में आने से 66 वर्षीय महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान सुवर्णा डोंगरे के रूप में हुई है. घटना के बाद वर्तकनगर पुलिस ने जन्मदिन समारोह आयोजित करने वाले हर्षल चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, हर्षल चौधरी ने अपना जन्मदिन मनाने के लिए सार्वजनिक सड़क पर स्टेज लगवाया था. स्टेज पर लाइटिंग और अन्य बिजली उपकरण चलाने के लिए कथित तौर पर स्ट्रीट लाइट के पोल से तार जोड़ा गया था।