Home Maharashtra मुस्लिम संस्थाओं की रमजान को लेकर अपील, घर पर ही पढ़ें नमाज,...

मुस्लिम संस्थाओं की रमजान को लेकर अपील, घर पर ही पढ़ें नमाज, नियमों का करें उचित पालन

130
0

मुंबई, कोरोना के लगातार बढ़ते ममलों बीच रमजान आने वाला है. इस बाबत ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के मुखिया इमाम उमर अहमद इलयासी ने बीते दिनों राजधानी दिल्ली में एक मीटिंग की. इमाम हाउस में हुई इस बैठक के दौरान इलयासी ने कहा कि कोरोना जिस तरह फैल रहा है, यह दुखद है और इसी बाबत हमने इस मीटिंग को बुलाई है. उन्होंने कहा कि संभावना है कि मंगलवार के दिन चांद दिखे और बुधवार को पहला रोजा होगा. ऐसे में कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपील की कि लोग अपने घर ही नमाज पढ़ें.
इलियासी ने लोगों से अपील की है कि वे केंद्र सरकार व राज्य सरकारों द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करें. उन्होंने कहा कि यह तय किया गया है कि हालात अगर कोरोना से और ज्यादा बिगड़ते हैं तो घर पर ही नमाज, तलाबी, इत्यादि पढ़ी जाएगी. जरूरत से ही बाहर निकला जाए. बता दें कि लखनऊ में भी इस बाबत एडवायजरी जारी की गई है. हालांकि इसे इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने जारी किया है. इस एडवायजरी में कहा गया है कि कोरोना के नियमों का पालन पूरी तरह होना चाहिए.
बता दें कि इस एडवायजरी में कहा गया है कि कई शहरों में नाइट कर्फ्यू लगा है, इस कारण रमजान में तरावीह की नमाज डेढ़ पारे से ज्यादा न पढ़ी जाए. ऐसा इसलिए ताकि लोग रात 9 बजे तक अपने अपने घरों में वापस चले जाए. इस्लामिक सेंटर के मौलान महली ने कहा कि एक वक्त पर एक मस्जिद में 100 से अधिक लोगों को प्रवेश की इजाजत नहीं होगी.