मुंबई, राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या घट रही है इसलिए अप्रैल से लगाए गए कड़े प्रतिबंध एक जून के बाद शिथिल किए जाएंगे। हालांकि राज्य के रेड जोनवाले १४ जिलों में कड़े प्रतिबंध लागू रहेंगे। ऐसा संकेत मदद व पुनर्वास मंत्री विजय वडेट्टीवार ने कल दिया।
वडेट्टीवार के अनुसार कोरोना की दूसरी लहर कमजोर हो रही है और मरीजों की संख्या घट रही है इसलिए राज्य में लगाई गई संचार बंदी शिथिल करने की मांग हो रही है। रेड जोन के जिलों को छोड़कर अन्य जिलों में संचार बंदी शिथिल करने का विचार राज्य सरकार कर रही है। अगले ५ से ६ दिनों में स्थिति को देखकर निर्णय लिया जाएगा।
विजय वडेट्टीवार के अनुसार नगर, धाराशिव, बुलढाणा, कोल्हापुर, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सांगली, सातारा, यवतमाल, अमरावती, सोलापुर, अकोला, वाशिम और गडचिरोली ये १४ जिले रेड जोन घोषित किए गए हैं। इन जिलों में कड़े प्रतिबंधों में ढील नहीं होगी। मरीज बढ़ रहे जिलों में होम क्वॉरंटीन की सुविधा रद्द की गई है। वहां मरीजों को कोविड सेंटर अथवा संस्था में क्वॉरंटीन किया जाएगा। कोरोना संक्रमित मरीजों को होम क्वॉरंटाइन करने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि परिवार के परिवार संक्रमित हो जाते हैं।
वडेट्टीवार ने बताया कि लोकल ट्रेन में आवश्यक सेवा से जुड़े लोगों को आने-जाने की अनुमति है। आगामी १५ दिनों तक आम नागरिकों के लोकल में यात्रा करने की अनुमति नहीं मिल सकेगी। कोरोना का खतरा कम हो रहा है, फिर भी लोकल सेवा में सभी को यात्रा करने की अनुमति दी गई तो बड़े पैमाने पर भीड़ होगी। लिहाजा वर्तमान में लोकल ट्रेनों में मर्यादित लोगों को ही यात्रा की अनुमति रहेगी।





Users Today : 4
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 120
Users This Year : 2902
Total Users : 64109
Views Today : 5
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 83
Views Last 30 days : 379
Views This Month : 159
Views This Year : 3474
Total views : 99497
Who's Online : 0


