मुंबई : पिछले एक साल में भारी बारिश और तूफान के कारण मराठवाड़ा में किसानों की करीब 22 लाख हेक्टेयर फसलों के नुकसान के साथ 436 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा बिजली गिरने से 196 लोगों की मौत हुई है. बुधवार को राज्य के मदद पुनर्वसन मंत्री विजय वडेट्टीवार ने यह बात कही. उन्होंने कहा कि इस साल लगातार बाढ़ और भारी बारिश से 436 लोगों की जान जा चुकी है. 436 में से छह शव अभी तक बरामद नहीं हुए हैं। साथ ही 136 लोग घायल हुए हैं. उन्होंने बारिश और तूफ़ान से हुई मौत और नुकसान के आकड़ों की जानकारी देते हुए कहा कि सितंबर महीने कुल 71 मौतें हुईं, जबकि छब्बीस लोग घायल हुए. चक्रवात से 17 लाख हेक्टेयर भूमि को नुकसान पहुंचा है। इसमें से अब तक 81 फीसदी का पंचनामा हो चुका है. साथ ही बारिश से सड़कों का बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।
विजय वडेट्टीवार ने कहा कि इससे पहले राज्य में आई बाढ़ प्रभावितों के मदद के लिए 10,000 करोड़ के पैकेज की घोषणा की गई थी, जिसमें से अब तक 7,000 करोड़ का वितरण किया जा चुका है। राज्य में प्रभावित जिलों की कुल संख्या पर अगली कैबिनेट में चर्चा की जाएगी। उसके बाद मदद की घोषणा पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार इस बाढ़ में 19 घरों के ढहने की खबर है।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 6
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 81
Views Last 30 days : 383
Views This Month : 140
Views This Year : 3455
Total views : 99478
Who's Online : 1


