मुंबई, पिछले डेढ़ वर्ष से कोरोना के खिलाफ जंग लड़ते-लड़ते लोगों को मास्क रूपी ढाल लेकर चलने की आदत पड़ गई है। कोरोना के प्रति लोग अब काफी अलर्ट हो गए हैं। लोगों में मास्क को लेकर जागरूकता बढ़ी है। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सबसे कारगर मास्क पहनकर लोग अब घर से निकलते हैं। यही वजह है कि मनपा को अब बिना मास्क व नाक के नीचे मास्क पहनकर चलनेवाले लापरवाह लोग बहुत कम मिल रहे हैं। यूं कहें, कोरोना के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है और लापरवाहों की संख्या कम हो गई है। अब पूरी मुंबई में एक सप्ताह में साढ़े तीन हजार के करीब लापरवाह लोग मिल रहे हैं जबकि मार्च में यहीं आंकड़ा ५ हजार के पार हो चुका था।
मनपा की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार जून के तीसरे सप्ताह में बिना मास्क अथवा नाक के नीचे मास्क पहननेवाले ४,१८० लोगों पर कार्रवाई हुई और मनपा को ८३,६००० रुपए बतौर दंड की रकम प्राप्त हुई थी। लेकिन चौथे सप्ताह में यह आंकड़ा घटकर ३,७८४ हो गया। इन पर कार्रवाई करते हुए मनपा ने ७,५६,८०० रुपए बतौर दंड वसूल किया। चौथे सप्ताह में दंड वसूली की रकम एक लाख रुपए कम प्राप्त हुई। अब तक कुल २९,०२,०८८ बिना मास्कवालों पर कार्रवाई हुई है, इनसे कुल ५९,१६,९२,००० रुपए दंड वसूले गए हैं। कोरोना संक्रमण के प्रभाव को रोकने के लिए मास्क सबसे कारगर साबित होने के साथ ही मनपा ने पिछले वर्ष अप्रैल में प्रत्येक व्यक्ति को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया। मास्क की उपयोगिता को देखते हुए इसे कोरोना नियमों में शामिल किया गया है, इसका उल्लंघन करनेवालों पर कार्रवाई की जा रही है। मनपा के मार्शल, पुलिस और रेलवे तीनों मिलकर ऐसे लापरवाहों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं तो वहीं लोगों में भी मास्क को लेकर जागरूकता बढ़ी है।





Users Today : 17
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 361
Users Last 30 days : 923
Users This Month : 289
Users This Year : 9239
Total Users : 70446
Views Today : 27
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 495
Views Last 30 days : 1189
Views This Month : 401
Views This Year : 10438
Total views : 106461
Who's Online : 0


