भिवंडी। भिवंडी में पांच महीने पहले पुलिस दल पर किए गए हमले के मुख्य आरोपी उमेश गायकवाड़ समेत उसके आठ साथियों को नारपोली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। घटना 17 फरवरी की रात की है, जब वरालदेवी नगर में पॉक्सो अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले की जांच के लिए पुलिस उपनिरीक्षक आकाश पवार, कांस्टेबल सुनील शिंदे और अब्दुल तड़वी एक पुलिस वाहन के साथ मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपी उमेश गायकवाड़ और उसके 25-30 साथियों ने पुलिस टीम पर गाली-गलौज, धक्का मुक्की और पथराव शुरू कर दिया। हमले में पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए और पुलिस वाहन का शीशा भी चकनाचूर कर दिया गया। पटना के बाद पुलिस ने उमेश गायकवाड़ समेत 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इनमें से आठ आरोपी फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर नारपोली पुलिस ने 17 जुलाई की शाम इन सभी को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान उमेश गायकवाड़, सचिन साठे, ओम वाघमारे, शुभम परुलेकर, आशीष सरवदे, गौरव उके, परमेश्वर गायकवाड़ और आशीष मिश्रा उर्फ भैया के रूप में हुई है। सभी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।





Users Today : 1
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 85
Users Last 30 days : 286
Users This Month : 37
Users This Year : 2819
Total Users : 64026
Views Today : 1
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 98
Views Last 30 days : 384
Views This Month : 43
Views This Year : 3358
Total views : 99381
Who's Online : 0


