मुंबई : कांदिवली (पु.), आकुर्ली रोड, हनुमान नगर में नित्यानंद बीयर बार समता नगर पोलिस ठाणे के अंतर्गत देर रात तक धड़ल्ले से चलाया जा रहा है। इस बार में १५ से १६ लड़कियों द्वारा बार मालिकों के आदेश पर देर रात तक अश्लील डांस के साथ-साथ कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बीयर बार पर अक्सर पुलिस के अलग अलग स्काड जैसे डी.सी.पी. स्क्वाड, क्राईम ब्रांच और एस.एस. ब्रांच की रेड पडती रहती है, परंतु इस बीयर बार के संचालक को कानून का कोई डर नहीं। वह कानून को अपने पैरों की जूती समझता है और पैसे से कोई भी गैर कानूनी काम करने की बात करता है।
बार मालिक अपनी मनमानी तरीके से बार चलाता जा रहा है, जिससे आस पास के रहिवाशी इलाके के लोगों और खासकर महिलाओं व लड़कियों का जीना दूभर हो गया है, अक्सर शराबी उनसे छेड़छाड़ करते हैं और अश्लील इशारे करते हैं, जिस पर आए दिन मारपीट की घटनाएं बड़ी मात्रा में होती रहती हैं, जिससे पुलिस प्रशासन परेशान भी रहता है। बार मालिक देर रात होने के बाद सामने का गेट बंद कर पिछले दरवाजे से अपना धंधा बदस्तूर जारी रखते हैं। सामने इस गोरख धंधों से स्थानिक लोग परेशान है। यह बार कानून को मुंह चिढ़ाता हुआ देर रात तक कई बार बालाओं से अश्लील डांस व उस डांस पर गाढी कमाई की नोटे उड़ाते ग्राहक अक्सर दिखाई देते हैं। इसकी शिकायत सुज्ञ नागरिकों ने उच्च अधिकारियों से की है अब देखना यह है कि इस पर सख्त कार्रवाई करके बंद कराया जाता है या यूं ही कानून को मुंह चिढ़ाता रहेगा?





Users Today : 17
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 361
Users Last 30 days : 923
Users This Month : 289
Users This Year : 9239
Total Users : 70446
Views Today : 28
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 496
Views Last 30 days : 1190
Views This Month : 402
Views This Year : 10439
Total views : 106462
Who's Online : 0


