Home Maharashtra ‘शिंदे ने मराठी मानुष को धोखा दिया, मुंबई में भाजपा का मेयर...

‘शिंदे ने मराठी मानुष को धोखा दिया, मुंबई में भाजपा का मेयर बनने का रास्ता साफ किया’ – संजय राउत

7
0

मुंबई : शिवसेना (उबाठा) के नेता संजय राउत ने कहा कि मराठी मानुष से उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के विश्वासघात ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए बीएमसी चुनाव जीतने और अपना महापौर नियुक्त करने का रास्ता साफ कर दिया. भाजपा ने आधिकारिक रूप से यह घोषणा की है कि मुंबई का अगला महापौर ‘महायुति’ (भाजपा-शिवसेना गठबंधन) से होगा. राउत ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी की सहयोगी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) चुनावों में उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई. उन्होंने कहा कि राज ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी से 10-12 और सीट जीतने की उम्मीद थी.