मुंबई : महाराष्ट्र निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘अगर भाजपा-एनडीए की जीत हुई है, तो हारने वाली पार्टियों को आत्मनिरीक्षण करना चाहिए. यह उनका फैसला है. जहां तक वोटर लिस्ट की बात है, तो यह लिस्ट सही थी. हमने उसकी जांच की और इसे सही पाया.
इसके साथ ही ईवीएम को लेकर विपक्षी दलों के आरोपों पर उन्होंने कहा, ‘अगर कोई ईवीएम कुछ समय के लिए काम करना बंद कर दे, तो चुनाव आयोग अतिरिक्त समय देता है और मतदाताओं को अपना वोट डालने की अनुमति देता है. हमें सूची से किसी का नाम गायब होने की कोई जानकारी नहीं मिली है. मैं पूरी प्रक्रिया के दौरान लगातार संपर्क में था.’
असदुद्दीन ओवैसी ने विजयी कार्पोरेटर्स को दिया संदेश
महाराष्ट्र निकाय चुनाव में ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के शानदार प्रदर्शन पर पार्टी चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘महाराष्ट्र में हमारी पार्टी के 125 कॉर्पोरेटर कामयाब हुए हैं. मैं इस जीत के लिए महाराष्ट्र के लोगों को धन्यवाद देता हूं. और मैं उन सभी वोटर्स को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के उम्मीदवारों को अपने वोटों और दुआओं से आशीर्वाद दिया और हमें विजयी बनाया… मुझे उम्मीद है कि जो कॉर्पोरेटर कामयाब हुए हैं, वे लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे… मैं अपने सभी कॉर्पोरेटर से ज़ोर देकर कह रहा हूं कि वे लोगों के बीच रहें और अपने-अपने वार्ड में विकास का काम करें…’





Users Today : 4
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 88
Users Last 30 days : 289
Users This Month : 40
Users This Year : 2822
Total Users : 64029
Views Today : 4
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 101
Views Last 30 days : 387
Views This Month : 46
Views This Year : 3361
Total views : 99384
Who's Online : 0


