Home Crime डॉक्टर महिला को डिजिटल अरेस्ट कर ठगा 3 करोड़ रुपए

डॉक्टर महिला को डिजिटल अरेस्ट कर ठगा 3 करोड़ रुपए

9
0

मुंबई : डिजिटल अरेस्ट से ठगने के मामले अब बढ़ते ही जा रहे हैं। मुंबई से एक मामला सामने आया है, जिसमें साइबर अपराधियों ने एक डॉक्टर महिला को डिजिटल अरेस्ट कर ठगा है। मुंबई में साइबर अपराधियों ने मनी लॉन्ड्रिंग घोटाले में संलिप्तता का आरोप लगाकर 70 वर्षीय एक डॉक्टर को 8 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखा। इस दौरान साइबर अपराधियों ने डॉक्टर से तीन करोड़ रुपए भी ठग लिए। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मई में पीड़िता को एक व्यक्ति ने फोन किया और खुद को दूरसंचार विभाग का एक कर्मचारी अमित कुमार बताया। जालसाज ने पीड़िता को आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल के लिए उसकी व्यक्तिगत जानकारी के साथ एक सिम कार्ड खरीदे जाने की बात कही।
फोन पर पीड़िता को दिलाया यकीन अधिकारी ने बताया, “इसके बाद पीड़िता को एक अन्य व्यक्ति का फोन आया, इस व्यक्ति ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी समाधान पवार बताया। उसने पीड़िता को बताया कि एक विमानन कंपनी के मालिक के घर पर छापेमारी के दौरान उसके बैंक खाते और डेबिट कार्ड का डिटेल बरामद किया गया है। विमानन कंपनी के मालिक को धनशोधन के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और वर्तमान में वह चिकित्सीय आधार पर बाहर है।” उन्होंने बताया कि आरोपी ने पीड़िता को यकीन दिलाने के लिए कई दस्तावेज भी भेजे और दावा किया कि ये दस्तावेज केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय जैसी जांच एजेंसियों से हैं।