मुंबई : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव निष्पक्ष कराने के लिए कांग्रेस, बीजेपी सहित तमाम दलों ने केंद्रीय चुनाव आयोग से मिलकर अपनी-अपनी मांगें रखी हैं। कांग्रेस ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रश्मि शुक्ला को तत्काल हटाने की मांग की है। वहीं, बीजेपी ने छुट्टी और सप्ताहांत के दिनों में चुनाव नहीं कराने की गुजारिश की है। उनकी मांग है कि मंगलवार, बुधवार या गुरुवार के दिन मतदान कराए जाएं। साथ ही उसकी ओर से मतदान केंद्र पर मोबाइल और बैग रखने के लिए टोकन व्यवस्था शुरू करने की मांग की गई।
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्य केंद्रीय चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, डॉ. सुखबीर सिंह संधू सहित अन्य अधिकारियों की टीम मुंबई के दौरे पर हैं। चुनाव तैयारियों को लेकर चुनाव कराने वाले संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करने के अलावा राज्य की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। साथ ही उनसे सुझाव मांगे।
शेड, पंखे और पानी की व्यवस्था करने की मांग
चुनाव आयोग से मिलने के लिए बीजेपी की ओर से आशीष शेलार और मिहिर कोटेचा आए। बैठक में शेलार ने छुट्टी और सप्ताहांत के दिनों में मतदान नहीं कराने की गुजारिश की। उन्होंने मंगलवार, बुधवार या गुरुवार के दिन मतदान कराने का सुझाव दिया। मतदान केंद्र पर आने वाले मतदाताओं के लिए शेड, पंखे और पीने के पानी की व्यवस्था करने की मांग की। साथ ही बीजेपी ने मतदान केंद्रों पर मोबाइल और बैग लेकर जाने पर लगी पाबंदी पर नाराजगी व्यक्त की। पार्टी ने मतदान केंद्र पर बैग और मोबाइल रखने के लिए टोकन की व्यवस्था की मांग की। शेलार ने सुझाव दिया है कि शहर में मतदान केंद्रों की संख्या में इजाफा किया जाए।
देखने में आया है कि एक ही परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग बूथ पर हैं। जैसे पति का नाम एक बूथ पर तो पत्नी का नाम दूसरे बूथ पर पाया गया है। इसमें सुधार करना आवश्यक है। पार्टी ने इसकी भी शिकायत की है कि हाउसिंग सोसायटियों में मतदान केंद्र बनाने को लेकर मतदान अधिकारी उदासीन नजर आए। मुलाकात के बाद कोटेचा ने कहा कि हमने जो सुझाव दिया है, उससे मतदान का प्रतिशत बढ़ेगा।
निजी सोसायटी में मतदान केंद्र का कांग्रेस ने किया विरोध
कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रदेश महासचिव मुनाफ हकीम और डॉ. गजानन देसाई ने मुख्य चुनाव आयुक्त के सामने अपनी मांगें रखी। उन्होंने निजी हाउसिंग सोसायटियों में मतदान केंद्र खोलने का विरोध करते हुए कहा कि मतदान केंद्र सरकारी इमारतों में ही बनाए जाएं। कांग्रेस ने यह भी मांग की है कि पुलिस थाने में लंबे समय से तैनात कांस्टेबलों और वरिष्ठ पुलिसकर्मियों का जल्द से जल्द ट्रांसफर किया जाए। साथ की कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रश्मि शुक्ला को तत्काल पद से हटाने की मांग की।





Users Today : 15
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 359
Users Last 30 days : 921
Users This Month : 287
Users This Year : 9237
Total Users : 70444
Views Today : 25
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 493
Views Last 30 days : 1187
Views This Month : 399
Views This Year : 10436
Total views : 106459
Who's Online : 0


